Mirzapur News: तालाब में डूबकर चार वर्षीय नंदिनी की मौत, कोहराम
मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- तालाब में डूबने से मासूम की मौत Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गई थी। गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव निवासी अनिल कुमार की चार वर्षीय पुत्री नंदिनी दोपहर विजयदशमी का मेला देखने की तैयारी कर रहे गांव के बच्चों के साथ तालाब में नहाने चली गई। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। नंदिनी को डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चों की बताई जगह पर तालाब में तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.