मिर्जापुर, सितम्बर 29 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव ननिहाल से लापता दस वर्षीय बालक को पुलिस ने आठ घंटे के अंदर प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद किया। पुलिस ने बालक को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के महेशपुर गांव के रमन सिंह का नाती दस वर्षीय वंश सैनी पुत्र सोनू सैनी हरियाणा के सोनीपत निवासी है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह महेशपुर गांव ननिहाल आया था। सोमवार की शाम घर से बगैर बताए निकला और लापता हो गया। काफी देर तक बालक के वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। खोजबीन के बाद भी बालक का कुछ पता नहीं चला। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बालक की तलाश शुरु की। पुलिस की जांच में पता चला कि बालक को प्रयागराज की ओर जाते देखा गया था। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितें...