मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी में बारिश के कारण बुधवार को पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण कई जगह भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फैल गया है। इससे हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया है। साथ ही हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: गंगोरी में भू-धंसाव से मकानों पर खतरा बढ़ा, भू-वैज्ञानिक सर्वे होगास्थानीय लोगों का आक्रोश वहीं बुधवार की शाम तक एनएचआई की टीम मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंची। इससे राहगीरो में आक्रोश है। बारिश के कारण पहाड़ी का मलबा खिसक कर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगातार पंद्रह दिनों में दूसरी बार गिरा है। मलबा राजमार्ग के आसपास फैल जाने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोग...