मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बेहद भावुक एवं अध्यात्मिक कार्यक्रम में मंगलवार को शक्ति की अधिष्ठात्री भंडार मैया अपने मायके सिउर से डोली में सवार हो अपनी ससुराल भंडारी देवी पहाड़ी पर स्थित मंदिर में विराजमान हो गईं। सैकड़ों वर्षों की परंपरा के गवाह लाखों नयन बनें। लगभग ड़ेढ़ लाख की संख्या में बराती के रूप में अहरौराडी पुजारी, दर्शनिया के साथ आसवास के लोगे बाजे-गाजे के साथ पूरे साजो सामान, डोली-कहार संग पहुंचे।जहां सिउर स्थित राजा कर्णपाल सिंह पहाड़ी पर भंडारी देवी मंदिर विकास समिति से जुड़े पदाधिकारी शिशिर पांडेय, नित्यानंद पांडेय, अजय पांडेय, संदीप पांडेय, दुर्जय पांडेय, पुजारी जय प्रकाश पांडेय, नागेश मिश्रा, दर्शनिया सुक्खू बाबा सीयूर में सुक्खू दर्शनिया ने हवन पूजन कर मां को विदा होने के लिए मनाया। यह...