मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरु किया गया। माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य झाँकी सजा कर पूजा-अर्चना की गई। छात्रों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम में श्रीराम व रावण के अंत तथा रावण के पुतला दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई के विजय का संदेश दिया गया। विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा कि रावण केवल एक पौराणिक पात्र नहीं, बल्कि अहंकार, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या और अन्य बुराइयों का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जिले के दो सौ स्थानों पर जलाया गया रावण का पुतला श्रीराम स...