Mirzapur News: डॉक्टर ने तेलियागंज में स्थापित की मूर्ति
मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के तेलियागंज दुर्गा पूजा पंडाल भी नगर के आस्थावानों के लिए खास बन चुका है। तेलियागंज युवा शक्ति मंडल के प्रभारी संयोजक प्रिंस केशरी बताते हैं कि वर्ष 1985 में नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.केपी मिश्रा ने तेलियागंज में सर्व प्रथम मां की मूर्ति की स्थापना कर पूजन की शुरूआत की। इस बार बंगाल की झोपड़ी के आकार का पंडाल होगा। छह फुट की मूर्ति स्थापित किया जाएगा। जिस पर लगभग 45 हजार रुपये का खर्च आएगा। यही नहीं सिलिंग लाटिंग का खास आकर्षण दर्शकों को लुभाएगा। पूजन समारोह पर कुल पांच लाख रुपये खर्च किया रहा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मिसाल: विधायक के इस्तीफे की धमकी पर लालडिगी में दुर्गा मूर्ति स्थापना की मिली मंजूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.