मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहुरियादह में डीजल की कालाबाजारी मामले में पुलिस ने गुरुवार दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अवैध रुप से डीजल का कारोबार करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जांच की प्रक्रिया ड्रमंडगंज के लहुरियादह में डीजल का अवैध भंडारण और मध्य प्रदेश में बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। हिन्दुस्तान अखबार ने 24 सितंबर के अंक में ड्रमों में भरकर रखा गया है डीजल, वीडियो हुआ वायरल शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन की नींद खुली। उच्चाधिकारियों के निर्देश प...