मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहे के समीप मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बीती रात डिवाइडर से टकराने से गंभीर रूप से घायल जिगना थाना क्षेत्र के बदेवरा चौबे गाँव निवासी 35 वर्षीय सन्नी उपाध्याय उर्फ सोनू पुत्र सुशील उपाध्याय की उपचार के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में सोमवार को भोर में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

दुर्घटना की जानकारी गाँव निवासी सन्नी उपाध्याय मध्य रात्रि में बाइक से मिर्जापुर से घर वापस लौट रहे थे। गैपुरा चौकी से पांच सौ मीटर पूरब दुर्घटना का शिकार हो गए। एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी सर्रोईं में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पुनीत अग्रवाल ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी में ट्रामा सेंटर में चार बजे भोर में चिकित्सकों ने...