Mirzapur News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास सोमवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने सड़क पर युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील सोमवार देर रात बाइक से लहंगपुर से घर लौट रहा था। लहंगपुर चौकी के राजापुर गांव के सामने पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह पांच बजे हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.