Mirzapur News: डा.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति उंगुली अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया
मिर्जापुर, जुलाई 5 -- Mirzapur News: चुनार (मिर्जापुर)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नकहरा के पास हाईवे किनारे स्थापित डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रतिमा की एक उंगली टूटी मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण हंगामा करने लगे। जिससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर कोतवाल विजय शंकर सिंह पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने घटना से अवगत हुए और स्थानीय लोगों को समझा बुझा कर अज्ञात के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.