Mirzapur News: ठगी मामले में चौथा आरोपी धराया
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: जिगना। खुदाई में मिला सोना बताकर लोगों से ठगी करने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तीन अभियुक्त सोमवार को ही जेल भेजे गए थे। गिरफ्तार ठग के पास से दो नकली सोने की गुल्ली व 65 हजार नगदी बरामद हुआ। गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर गाँव निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह रविवार को जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गाँव के परौतीपुर मजरा निवासी चार ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह ने चौथे अभियुक्त बघेड़ा खुर्द गाँव के परौतीपुर मजरा निवासी रामेश्वर बिंद उर्फ प्रिंस कुमार बिंद को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.