Mirzapur News: ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे दो प्राईवेट कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास मंगलवार की रात डीएफसी लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे दो प्राईवेट कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतको में एक चुनार के पिरल्लीपुर व दूसरा कुसुम्ही गांव निवासी है।
मृतकों की पहचान चुनार के पिरल्लीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामशरण पुत्र जीयुत राजभर और कुसुम्ही गांव निवासी 24 वर्षीय रणजीत कुमार पुत्र स्व. कमला दोनों डीएफसी रेलवे ठेकेदार के कर्मचारी थे। कांट्रैक्टर पर रखे गए थे। रात लगभग ग्यारह बजे दोनों कर्मी पिरल्लीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी समय डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ गई। पेट्रोलिंग कर रहे दोनों कर्मी कुछ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.