मिर्जापुर, जुलाई 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक किनारे मिले वृद्ध के शव की पहचान बीती रात हुई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि दो दिन पूर्व बरौधा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया निवासी 60 वर्षीय मुन्ना के रुप में हुई। मोर्चरी हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने पहचान कर ली है। परिजनों ने बताया कि मुन्ना ई-रिक्शा चलाते थे। वें बड़े पिता की बाजीराव कटरा स्थित चाय की दुकान पर भी बैठते थे। तीन जुलाई को अचानक वह लापता हो गए। वह कैसे और किन परिस्थितियों में बरौधा ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक के पास पहुंचे...