Mirzapur News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की गई जान
मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के मूंजडीह गांव में रविवार की दोपहर ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत हो गई। वह खेत में फंसे ट्रैक्टर को अपने ट्रैक्टर से टोचन कर खींच रहा था। उसी समय हादसे का शिकार हो गया। उधर मृत युवक के पिता कांवर यात्रा पर गए हैं। वहीं पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं है। अहरौरा के मूंजडीह गांव निवासी ऊदल बिंद कांवर यात्रा पर गए हुए हैं। दोपहर गांव में ही एक ट्रैक्टर से धान की रोपाई के लिए खेत तैयार किया जा रहा था। उसी समय ट्रैक्टर खेत में फंस गया। आस-पास के लोगों के बुलाने पर ऊदल बिंद का पुत्र 18 वर्षीय विवेक कुमार अपना ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। टोचन कर धंसे ट्रैक्टर को बाहर निकालने लगा। इसी बीच तेज एक्सीलेटर लेने के कारण विवेक का ट्रैक्टर अचानक पलट गया। पलटे ट्रैक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.