Mirzapur News: ट्रैक्टर के धक्के से आटो पलटी, तीन मजदूर जख्मी
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में मंगलवार की शाम लगभग छह बजे ट्रैक्टर के धक्के से आटो पलट गई। हादसे में तीन मजदूर जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। मजदूर क्षेत्र के एक किसान के यहां धान की रोपाई करने गए थे। धान की रोपाई करने के बाद शाम को एक ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। कुड़ी गांव के पास आटो की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। टक्कर के बाद आटो पलट गई। हादसे में आटो सवार मजदूर 20 वर्षीय राधिका,18 वर्षीय शांति तथा 19 वर्षीय सोनी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Araria News: ट्रैक्टर पलटने से धान रोपने जा रही तीन महिला मजदूरों की मौत, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर सभी सोनभद्र के बिसहार गांव निवासी हैं। आटो में कुल 15 मजदूर सवार थे। अन्य बाल बाल बच गए। उन्हें हल्की चोट आई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.