मिर्जापुर, अक्टूबर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। संवाददाता राजगढ़ थाना क्षेत्र के पथरपुरा गांव के पास बुधवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेटे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया है।रैकरी गांव निवासी 20 वर्षीय विनय की दादी का मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार को अंतिम संस्कार के बाद विनय अपनी 48 वर्षीय मां शर्मिला देवी को बाइक से लेकर चिखुरिया बाजार आवश्यक सामान खरीदने जा रहा था। पथरपुरा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आस...