Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से तीन वर्षीय भांजे की मौत, मां व मामा जख्मी
मिर्जापुर, अगस्त 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन वर्षीय भांजे की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा मामा व मां जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद मां की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी भेज दिया गया है।
दुर्घटना का विवरण सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कुशी कैथी गांव निवासी सत्येंद्र अपनी बहन चुनार थाना क्षेत्र के बंगला देवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय मंजू देवी के घर पहुंचा। यहां से बहन और तीन वर्षीय भांजा शिवम पाल को बाइक पर बैठाकर रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के लिए सोनभद्र घर जा रहा था। जैसे ही वह अदलहाट के घुरहूपुर गांव के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.