Mirzapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित रोशनहर गांव के सामने गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार मनोज कुमार 28 वर्ष पुत्र शिवदास सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के कोटा परासी गुरमुरा गांव का निवासी था। वह सोनपुर स्थित एक क्रशर प्लांट पर काम करता था। गुरुवार की देर शाम अपने घर से बाइक से प्लांट पर जा रहा था। जब रोशनहर गांव के पास पहुंचा तो सामने से सोनपुर की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। उसकी घटना स्थल पर ही सांस टूट गई। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गया।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। चिकित्सक ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.