Mirzapur News: ट्रेलर के धक्के से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड के पास बीती रात ट्रेलर के धक्के से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टंडनपुरी कालोनी निवासी 56 वर्षीय संदीप जायसवाल फेरी का काम करते थे। वह साइकिल से सब्जी मसाला बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे। प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार की सुबह घर से निकले थे। रात लगभग दस बजे बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही जंगीरोड के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर गिर गए। ट्रेलर उनके पैर पर चढ़ गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.