मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय नागेंद्र की पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। चुनार कोतवाल विजयशंकर ने बताया कि नागेंद्र कई वर्षों से मुगलसराय अपने ससुराल में रहता था। वह रविवार की सुबह ट्रेन से कहीं जा रहा था। उसी दौरान गिरकर जख्मी हो गया। उसके परिजन उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घरवाले देर शाम शव लेकर उस्मानपुर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...