मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के झिंगुरा गांव के बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर 55 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सुबह लगभग सात बजे झिंगुरा स्टेशन अधीक्षक से सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर पोल संख्या 730/17 और 717/19 के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसकी किसी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पास एक मोबाइल मिला। जो क्षतिग्रस्त हाल में था। पुलिस मोबाइल में मिले सिम से काल डिटेल के आधार पर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।...