Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर बिहार के यात्री की मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात किसी ट्रेन से गिरकर बिहार के यात्री की मौत हो गई। वह बिकानेर से हावड़ा जा रहा था। मृतक के जेब से मिले मोबाइल में नंबर से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि डगमगपुर रेलवे स्टेशन से सूचना मिली स्टेशन के पास किसी व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के जेब से एक मोबाइल मिला। मोबाइल में मिले नंबर से उसके घरवालों से संपर्क किया गया। शव की पहचान बिहार के पूर्णी चंपारण जिले के पलनवा थाना क्षेत्र के सूखी समरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रशांत कुमार महतो के रुप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.