मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी एक परिवार सोमवार शाम दिल्ली जाने के लिए मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। परिवार के सभी लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के साथ आईं 60 वर्षीय गुड्डन देवी लघुशंका के लिए स्टेशन के हावड़ा छोर की ओर चली गईं। इसी बीच डाउन लाइन पर मुगलसराय की ओर जा रही ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...