मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां के पास ट्रेन की चपेट में आने से हाईस्कूल की छात्रा की मौत हो गई। उसका शव क्षत विक्षत हो गया। सब्जी लेने जाते समय ट्रैक पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

घटना का विवरण नटवां चौकी क्षेत्र के नटवां यादव बस्ती निवासी कमलेश यादव की पुत्री 15 वर्षीय खुशी हाईस्कूल की छात्रा थी। वह रविवार की देर शाम घर से सब्जी लेने के लिए निकली। घर के पीछे के रास्ते से छात्रा रेलवे ट्रैक पार कर सब्जी लेने जा रही थी। उसी दौरान अप लाइन पर ट्रेन आ गई। छात्रा कुछ समझ पाती, तब तक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना की जानकारी होते ही मृत छात्रा के परिजन भी पहुंच गए।...