मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी और झपटमारी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी ने बुधवार धर दबोचा। उनके पास से चोरी के सात मोबाइल, एक चेन, ब्रेसलेट और 11 हजार रुपये नगद बरामद हुए। इसमें एक देहात और दो संतनगर क्षेत्र के निवासी हैं। तीनों आरोपी ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों को निशाना बनाते थे। आउटर पर खड़ी ट्रेनों से उतरते समय यात्रियों का बैग व मोबाइल झपटकर भाग जाते थे। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के फुट ओवरब्रिज के हावड़ा छोर पर चेकिंग कर रही थी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: झपट्टा मार गैंग पर पुलिस का शिकंजा तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पीडब्ल्यूआई वेल्डिंग शॉप के पास नीम के पेड़ के नीचे तीन ...