Mirzapur News: ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
मिर्जापुर, नवम्बर 6 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पवारी कलां प्लांटेशन पुल के पास शुक्रवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शव कब्जे में ले लिया। ट्रक लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
हादसे का घटनाक्रम ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव निवासी 25 वर्षीय रामश्रृंगार वर्मा अपने भाई 20 वर्षीय नेता और पड़ोसी 20 वर्षीय बबुलेश कोल के साथ बाइक से गड़बड़ा पुल की ओर किसी काम से गए थे। तीनों वापस घर लौट रहे थे। रामश्रृंगार बाइक चला रहा था। जैसे ही हलिया के पवारी कलां प्लांट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.