Mirzapur News: ट्रक चालक ने खुद ही रची लूट की झूठी कहानी, पूछताछ में खुला राज
मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेरुईराम गांव के पास बीती रात ट्रक चालक पर चाकू से हमला कर 1.06 लाख रुपये लूट की घटना सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया। चालक ने पैसे हड़पने की लालच में लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी चालक का चालान कर दिया है।
घटना का विवरण प्रतापगढ़ जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे मुस्तफा खां निवासी समरोज ट्रक चालक है। वह ट्रक में लदा सीमेंट का सामान बिहार में उतारने के बाद वापस लौट रहा था। उसके पास 1.06 लाख रुपये थे। रविवार की रात चालक ट्रक लेकर लालगंज के चेरुईराम के पास पहुंचा। उसने अपने मालिक को सूचना दी कि चार बदमाश ट्रक रुकवाकर चाकू से हमला कर दिए हैं। उसके पास रखे 1.06 लाख रुपये भी लू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.