Mirzapur News: ट्रक के केबिन में मृत अवस्था में मिला चालक
मिर्जापुर, जुलाई 10 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कैलहट गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मृत अवस्था में चालक मिला। पुलिस ने शव की पहचान बस्ती निवासी के रुप में की। सूचना पर देर रात परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शुक्रवार पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। चालक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई? कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना का विवरण चुनार के कैलहट स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की सुबह ट्रक खड़ा था। दोपहर तक ट्रक नहीं हटने पर पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने चालक को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखा तो ट्रक के केबिन का दरवाजा अंदर से बंद था। उसके अंदर चालक औंधे मुंह पड़ा था। प्रबंधक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.