मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: चेतगंज,(मिर्जापुर)। चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर- औराई मार्ग पर शेख डडीया गांव के पास सोमवार को टैंकर को ओवर करते समय सामने आई टोटो को बचाने में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलट गया l हादसे में महिलाएं और बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए l सभी घायलों का स्थानीय प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया l वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी 48 वर्षीय दिलीप कनौजिया अपने परिवार के महिलाओं बच्चों के साथ बोलेरो से सोमवार की सुबह 8:00 बजे विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे l चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर शेख डडीया गांव के पास सामने से जा रही टैंकर को ओवरटेक कर रहे थे l तभी अचानक सामने से टोटो आ गया l जिसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बोलोरो सड़क किनारे पलट गई l बोलेरो...