Mirzapur News: टीकाकरण से इनकार करने वाले गांवों में पहुंचेगी टीका मित्र गाड़ी
मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों के नियमित टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए विकास खंड जमालपुर में टीका मित्र गाड़ी रवाना की गई। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय से खंड विकास अधिकारी डा. रक्षिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को गांवों के लिए रवाना किया। टीका मित्र गाड़ी उन गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी, जहां अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण कराने से इनकार कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से उपलब्ध कराई गई इस गाड़ी के माध्यम से ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों को समय से टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।खंड विकास अधिकारी डा. रक्षिता सिंह ने बताया कि विकास खंड के हिनौता, मदापुर, छातो समेत कई गांवों में कुछ अभिभावक बच्चों का टीकाकरण कराने से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.