Mirzapur News: टावर से कापर का तार चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार
मिर्जापुर, नवम्बर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने टॉवर से कापर का तार चुराने वाले तीन चोर को रविवार धर दबोचा। उनके पास से चोरी के तार बरामद हुए। 20 नवंबर को प्रभारी सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार पाठक (स्पार्टी सिक्योरिटी में प्रभारी सुरक्षा अधिकारी-पेट्रोलिंग के माध्यम से टावर की सुरक्षा व्यवस्था का कार्य) ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध हनुमान पड़रा टावर से पावर केबल काट कर चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। उपनिरीक्षक महेश पाठक मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खडंजा फाल के पास से आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली के गढ़वा के फुटहरवा निवासी अजीत सिंह, कटरा कोतवाली के नटवीर चौराहा निवासी सज्जू व लालगंज के लालापुर निवासी बालम को धर दबोचा। उनके पास से चोरी के कॉपर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.