मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी रीवां मार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर शुक्रवार की दोपहर टायर ब्रस्ट होने से अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे बल्कर में टकरा गया। हादसे में ट्रक का चालक जख्मी हो गया। पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे का विवरण महाराष्ट्र के गोले गांव से मिर्च लादकर देवरिया जा रहा ट्रक जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान से सौ मीटर पहले पहुंचा। तभी ट्रक का अगला टायर अचानक ब्रस्ट हो गया। अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे बल्कर में टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक कानपुर नगर के दौलतपुर निवासी 30 वर्षीय राजा उर्फ सचिन क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। अन्य ट्रक चालक व स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद भी चालक को बाहर नहीं निकाल...