Mirzapur News: टायर फटने से चाय लदे कंटेनर में लगी आग, चालक सुरक्षित
मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पास सोमवार को टायर फटने से चाय लदे चलते कंटेनर में आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। घटना से डेढ़ घंटे तक मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। गुवाहाटी से चाय लादकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर एक कंटेनर जा रहा था। चालक जैसे ही कंटेनर लेकर खजुरी फ्लाईओवर ढलान पर पहुंचा। तभी अचानक टायर फटने से कंटेनर के पीछे पहिए में आग लग गई। जबकि चालक को घटना की जानकारी नहीं हुई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने कंटेनर में आग देख चालक को बताया। तब चालक ने सड़क किनारे कंटेनर रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं देखते ही देखते आग ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.