Mirzapur News: झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के मझवां में झोलाछाप के उपचार से लगातार मौत हो रही है, इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग मौन बना हुआ। उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि छह अक्तूबर को 13 माह की मासूम की झोलाछाप के गलत उपचार से मौत हो गई थी। इसके पूर्व भी झोलाछाप के गलत उपचार से अन्य लोगों की जान जा चुकी है। बगैर रजिस्ट्रेशन व डिग्री के क्षेत्र में झोलाछाप अपनी दुकान चला रहे हैं। गांव के लोगों ने सीएमओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.