मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: पटेहरा। क्षेत्र के पटेहरा, दीपनगर, कुहकी, नेवढ़िया, गोहिया, मझारी, पथरौर, संतनगर और कमलापुर, रामपुर रेक्सा, मलुआ, पड़रिया, करौदा, अमोई, सुगापाख समेत दर्जनों गांवों में झोलाछाप का जाल फैला हुआ है। जिसके शिकार गांव के लोग हो रहे हैं। झोलाछाप के गलत उपचार व लापरवाही से आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग मौन बना हुआ है। क्षेत्र में बगैर रजिस्ट्रेशन के झोलाछाप अपनी दुकान चला रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...