मिर्जापुर, जुलाई 2 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली चौराहे स्थित मेडिकल स्टोर में आगलगी की घटना में झुलसे युवक ने बुधवार को प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। मेडिकल स्टोर संचालक की पहले ही मौत हो चुकी है। बुधवार की शाम पांच बजे युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। क्षेत्र के सुमतिया गाँव निवासी 36 वर्षीय मनोज कुमार बीते दस अप्रैल की शाम सात बजे अपने दोस्त के मेडिकल स्टोर में बैठा था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आगलगी की घटना में वह और गाँव निवासी 35 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे। यह भी पढ़ें- एलपीजी टैंकर हादसे में एक और मौत घटना के तीन दिन बाद प्रयागराज के निजी अस्पताल में सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। दो महीने 20 दिन तक जिंदगी ...