Mirzapur News: झांकियों के माध्यम से देवी देवता भी बने श्रीराम-भरत मिलाप के साक्षी
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: चील्ह/चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कोन के तिलठी श्रीरामलीला समिति के ओर से शारदीय पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की रात श्रीराम भरत मिलाप मेले का आयोजन किया गया। भरत मिलाप के अवसर पर शाम से चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पटेहरा मोड़ से श्रीपट्टी गांव तक करीब तीन किलोमीटर की एरिया में सड़क के दोनों तरफ आकर्षक विद्युत झालरों एवं ट्यूब लाइटों से सजाया गया था। हर कोई राम-भरत मिलाप की नयना भिराम झांकी देखने के लिए पूरी रात इंतजार करता रहा। सोमवार की भोर 4:00 बजे पटेहरा मोड़ से आकर्षक झांकियां राम दरबार, शिवाजी,राणा प्रताप, कृष्ण-अर्जुन ,ब्रह्मा-विष्णु और महेश, शक्ति की अधीष्ठात्री मां दुर्गा जी, शंकर जी, हनुमान जी, मेघनाथ यज्ञ, श्री कृष्ण यशोदा, गणेश द्वारा ब्रह्मा विष्णु महेश की पूजा, अंगद-रावण संवाद, शिवजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.