Mirzapur News: जुलाई बीतने करीब, मानसून अब तक नहीं हुआ मेहरबान
मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l जुलाई माह अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन बीते वर्ष की तुलना में इस बार क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश होने से धान की रोपाई की रफ्तार धीमी है। विकास खंड स्थित अदवा बांध से निकली नहरों का संचालन किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। नहर के पानी के सहारे क्षेत्र के किसान किसी तरह धान की रोपाई का कार्य पूरा करने में जुटे हैं l किसान राकेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई माह में अच्छी बारिश होने से खेत पानी से लबालब भर गए थे और धान की रोपाई समय से पूरी हो गई थी। इस वर्ष अब तक वैसी बारिश नहीं हुई है।
किसानों की समस्याएं बीच-बीच में हल्की वर्षा जरूर हो रही है, लेकिन खेती के लिए पर्याप्त नहीं है। अहूँगी कला गांव के किसान परेश कुमार पांडेय ने बताया कि जुलाई माह समाप्ति की ओर है, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.