Mirzapur News: जीवन में भक्ति और वैराग्य का होना आवश्यक
मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जद्दुपुर पहिती गांव में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कथा स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन कथा व्यास पं. विष्णु द्विवेदी ने भागवत माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का होना आवश्यक है। उन्होंने मुनि नारद तथा सनकादिक ऋषियों से जुड़ी कथा का प्रसंग सुनाते हुए श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाते हुए कहा कि कानों से सुना हुआ ज्ञान जब तक मनुष्य के अंतर्मन में नहीं उतरता, तब तक उसका वास्तविक कल्याण संभव नहीं है। भागवत कथा के श्रवण और उसके संदेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.