Mirzapur News: जीमूतवाहन का पूजन कर मांगा दीर्घायु
मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका व्रत की धूम, माताओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत शनिवार को जीवित्पुत्रिका व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही देवस्थानों, शिव मंदिरों और तालाबों के किनारे व्रती महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका माता की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान पर आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और जीमूतवाहन भगवान उनकी रक्षा करते हैं।शाम को व्रती महिलाओं ने समूह में हथेडा शिव मंदिर के पास, गड़बड़ा सेवटी नदी के किनारे, कोटार शिव धाम सहित दर्जनों गांव में एकत्र होकर कथा का श्रवण किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.