मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। जबकि एक किशोर अचेत हो गया। परिजनों ने किशोर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जमालपुर और हलिया थाना क्षेत्र की है।जमालपुर संवाद अनुसार डवक चौकी क्षेत्र के डवक गांव निवासी 30 वर्षीय बिंदु देवी अपने बच्चों को चौकी पर सुलाकर स्वयं जमीन पर सो गईं। रात लगभग बारह बजे महिला की अंगुली में सर्प ने डस लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर घर में सोए अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। यह भी पढ़ें- Jamui News: विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची की मौत परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर गाजीपुर चले गए। यहां झाड़ फूंक के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ।...