Mirzapur News: जिले में सर्किल रेट में 15 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में अब 20 अगस्त के बाद बैनामा कराना महंगा हो जाएगा। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व) ने नये सिरे से सर्किल रेट लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। नये प्रस्ताव में सर्किल रेट में करीब दस से पंद्रह फीसदी की वृद्धि की गयी है। इससे भूमि का बैनामा कराने वालों को अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क का भुगतान करना होगा। नया सर्किल रेट को लागू करने के लिए एडीएम ने जिले के अधिवक्ताओं और आम लोगों से सुझाव मांगा है। कहा है कि नये सर्किल रेट को लेकर यदि किसी को अपना कुछ सुझाव देना है तो वह डीएम, एडीएम, संबंधित तहसीलों के एसडीएम व सहायक महानिरीक्षक निबंधन के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकता है।
अधिवक्ताओं और आम लोगों से सुझाव एडीएम वित्त व राजस्व विनोद कुमार सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.