मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में बुधवार की दोपहर 12 बजे के बाद गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है। जिले में गंगा का जलस्तर 75.630 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 से 1.094 मीटर नीचे है। वहीं गंगा के बाढ़ से सीखड़, मझवां, कोन और छानबे ब्लॉक के 70 से अधिक गांवों के सीवान में बोई गई खरीफ की फसल डूब गयी। इससे किसानों को भारी क्षति हुई है।

जलस्तर में वृद्धि जिले में गंगा के जलस्तर में बुधवार की दोपहर बाद फिर वृद्धि शुरु हो गई। मंगलवार को सुबह छह बजे स्थिर हो गया। वहीं दोपहर 12 बजे से गंगा के जलस्तर में आधा सेमी प्रति घंटे घटाव शुरु हो गया। वहीं शाम को छह बजे से गंगा के जलस्तर में घटाव एक सेमी प्रति घंटे शुरु हो गया था। गंगा का जलस्तर रात को 12 बजे स्थिर हो गया और दोपहर 12 बजे...