मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता जिले में धान बेचने के लिए अब तक 7344 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 4327 किसानों के अभिलेखों का सत्यापन कर खाद्य विभाग को टोकन जारी करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं 3178 किसानों के अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो पाया है। इन किसानों का अभिलेख राजस्व विभाग एवं चकबंदी कार्यालय में लंबित है। इससे इन किसानों को टोकन नहीं जारी किया जा सका। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: धान बेचने के लिए फार्मर आईडी में सभी भूमि का ब्योरा जरूरीधान खरीद के लिए पंजीकरण और सत्यापन जिले में दो नवंबर से धान खरीद शुरु हो गई है, लेकिन अभी तक पंजीकरण कराने वाले शत प्रतिशत किसानों के राजस्व अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो पाया है। इससे किसानों को टोकन ही नहीं जारी किया जा सका है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबि...