मिर्जापुर, अक्टूबर 9 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में एक नवंबर से धान खरीद के लिए 120 क्रयकेंद्र खोले जाएंगे। शासन ने पूर्व में 60 क्रयकेंद्र खोलने की अनुमति दी थी। इस वर्ष धान की बेहतर उपज की संभावना के मद्देनजर क्रयकेंद्र की संख्या में वृद्धि करने का फैसला किया गया है। जिससे किसानों को धान बेंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस वर्ष ढाई लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि क्रयकेंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिससे एक नवंबर से किसानों से धान खरीद शुरु हो जाए। जिले के किसानों को खरीफ की प्रमुख फसल धान की उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर पूर्व में 60 क्रयकेंद्र खोले गए थे। सभी क्रयकेंद्र खाद्य विभाग को खोलने का निर्देश दिया गया था। खाद्य विभाग न...