Mirzapur News: जिले में चेतावनी बिंदु छूने के लिए बेताब गंगा
मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक गंगा के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी थी। वहीं शाम को चार बजे से फिर दो सेमी प्रति घंटे की वृद्धि शुरु हो जाने पर प्रशासन के साथ ही तटवर्ती गांवों के किसान संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित हो गए। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर से 2.974 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटवर्ती गांवों पर नजर रखने की अफसरों को हिदायत दी है। डीएम पवन कुमार गंगवार ने एसडीएम सदर और चुनार को गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर रखने और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी कर लेने का निर्देश दिया है。
गंगा के जलस्तर में वृद्धि जिले में गंगा के जलस्तर में वृद्धि की दर बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.