मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में गंगा घटाव पर है। गुरुवार की रात 12 बजे गंगा का जलस्तर 66.850 मीटर पर पहुंच कर स्थिर हो गया। वहीं शुक्रवार की सुबह आठ बजे से गंगा का जलस्तर तीन घंटे में एक सेमी घटाव शुरू हो गया। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। खासकर संभावित बाढ़ को लेकर छानबे, कोन, मझवां, पहाड़ी,सीखड़ और नरायनपुर ब्लाक के किसान काफी चिंतित थे। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से इन ब्लाकों के विभिन्न गांवों में बोई गई खरीफ की फसलें डूब जाती है। इससे किसानों को भारी क्षति पहुंचती है। वहीं बाढ़ के पानी में फसलों के डूब जाने से पशुओं के समक्ष चारे की भी समस्या खड़ी हो जाती है。 यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जिले में अब तीन घंटे में एक सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तरगंगा का जलस्तर घटाव जिले में बीते तीन...