Mirzapur News: जिले में गंगा का जलस्तर में फिर वृद्धि शुरु
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में बुधवार की शाम छह से गंगा के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। गंगा के जलस्तर में .25 सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। वहीं बुधवार की शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 74.340 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 से 2.384 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में दोबारा वृद्धि शुरु हो जाने पर बाढ़ प्रभावित सीखड़, मझवां, कोन और छानबे ब्लॉक चार सौ से अधिक गांवों के लोग बाढ़ आने की संभावना को लेकर चिंतित है। किसानों का कहना है कि बाढ़ से बची हुई शेष फसलें भी नष्ट हो जाएगी। डीएम पवन कुमार गंगवार ने एसडीएम सदर और चुनार को गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर रखने की हिदायत दी है। कहा है कि बाढ़ प्रभावित चौकियों को तत्काल सक्रिय कर दिया जाए。
जलस्तर की स्थिति जिले में गंगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.