Mirzapur News: जिले में अब दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गंगा का जलस्तर अब दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक गंगा के जलस्तर में छह सेमी प्रति घंटे वृद्धि हो रही थी। इससे प्रशासन के साथ ही तटवर्ती गांवों के किसान संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित हो गए थे। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर से 3.084 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार घटने पर जिला प्रशासन के साथ ही तटवर्ती गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली है। जिले में गंगा के जलस्तर में मंगलवार की शाम से तीन सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही थी। मंगलवार को शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 72.670 मीटर रिकार्ड किया गया था। वहीं बुधवार की सुबह गंगा के जलस्तर में अचानक छह सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि शुरु हो गयी। इससे तटवर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.