Mirzapur News: जिले के किसानों को रबी की बुवाई के लिए डीएपी और यूरिया की नहीं होगी कमी
मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के किसानों को रबी की फसलों की बुवाई के लिए डीएपी और यूरिया की दिक्कत नहीं होगी। शासन से बीस हजार मीट्रिक टन यूरिया और दस हजार मीट्रिक टन डीएपी भेजी गयी है। शासन से भेजी गई उर्वरकों को सहकारी समितियों के गोदामों में भेजा जा रहा है। जिससे समय से किसानों में उर्वरकों का वितरण किया जा सके। रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई 14 नवंबर से शुरु होगी। सहकारिता विभाग गेहूं की बुवाई से पहले किसानों के लिए उर्वरको का इंतजाम करने में जुट गया है। जिससे किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी और यूरिया की कमी न होने पाए। सहकारिता विभाग के पत्र पर शासन ने जिले के किसानों को रबी की फसलों की बुवाई के लिए दस हजार मीट्रिक टन डीएपी और 20 हजार मीट्रिक टन यूरिया भेजा है। फूलपुर स्थित उर्वरक कारखान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.